Google Search

बिहार:- मुंगेर पूरा बिहार भीषण ठंड की चपेट में

 बिहार:- मुंगेर पूरा बिहार भीषण ठंड की चपेट में

बिहार:- मुंगेर  और आसपास के जिलों को अभी कुछ और समय शीत लहर से राहत नहीं मिलने वाली है। पूरा बिहार  भीषण ठंड की चपेट में है। शुक्रवार की तरह शनिवार की सुबह भी घने कोहरे के साथ ही शुरुआत हुई। कोहरे के कारण हादसे भी लगातार बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को हालांकि दिन में धूप ने राहत दी थी, आज शनिवार को भी दिन में सूरज के निकलने राहत है।

       
               

              पूरा बिहार भीषण ठंड की चपेट में


मौसम विभाग की माने तो अगले एक से दो दिन तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा। दिल्ली, यूपी, बिहार, पंजाब हरियाणा आदि स्‍थानों में भीषण ठंड पङ रही है। पश्चिमी हिमालय से आने वाली ठंडी और शुष्क उत्तरी-उत्तर पश्चिमी हवाओं से कई स्‍थानों पर न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। फिर हवा की दिशा बदलकर उत्तर-पूर्व की ओर हो गई।

पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में भी ठंड से राहत की उम्मीद नहीं है। जनवरी में सर्दी का सितम बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को दोपहर 12 बजे तक कोहरे और ठंड के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव जलाकर हाथ सेंकते नजर आए। मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं का स्नान करना भी मुश्किलों भरा रहा।

Post a Comment

0 Comments